फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष-1937 में शुरू हुआ मेला, अब मगहर महोत्सव

विज्ञापन
वर्ष-1937 में शुरू हुआ मेला, अब मगहर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संत कबीर की निर्वाण स्थली पर बयासी वर्ष पहले मेला का आयोजन किया गया था। तब यहां के रईस जग्गूलाल श्रीवास्तव के प्रयास पर कबीर निर्वाण मेला लगा था। तब से अब तक केवल दो बार ही आयोजन नहीं हुआ। 1987 से इसका आयोजन प्रदेश सरकार करा रही है और मेला अब महोत्सव हो चुका है। 
विज्ञापन

कबीरचौरा मठ के महंत विचार दास बताते हैं कि शुरू में इस आयोजन में लोग अपनी जरूरत के सामान खरीदने आते थे। वर्ष-1987 में स्थानीय युवाओं ने एक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें खलीलाबाद के तत्कालीन एसडीएम आरसीपी सिंह को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था।  चर्चा के बाद उनके प्रयास से कबीर निर्वाण मेला की जगह कबीर महोत्सव का आयोजन हुआ। कबीर महोत्सव के पहले आयोजन में शामिल वेद प्रकाश चौबे, सत्यप्रकाश चौबे, त्रिलोकीनाथ वर्मा, सैय्यद शमीम, राजेंद्र प्रसाद, शरद चंद्र, विस्मिल्लाह, सूर्य महात्मा  सिंह आदि ने सभी व्यवस्थाएं संभाली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें