फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत की भूमि पर समागम, बिखरे कला के रंग

विज्ञापन
संत की भूमि पर समागम,बिखरे कला के रंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। प्रभारी कमिश्नर/डीएम व नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा ने मगहर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम ने कबीर की वाणी को आत्मसात करने पर बल दिया। कहा कि अगर हम-आप ऐसा कर लें तो समाज में व्याप्त कई बुराइयां खत्म हो जाएंगी। इस नजरिये से मगहर महोत्सव खास है। सांस्कृतिक समिति के प्रभारी सीडीओ हाकिम सिंह व एडीएम रणविजय सिंह ने कम वक्त में ही कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हुए प्रयासों की जानकारी दी। नगर पंचायत की अध्यक्ष संगीता वर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने कहा कि संत कबीर साहेब ने मानवता, एकता और प्रेम का संदेश दिया। कहा बड़ों को आदर देना व भूखे को भोजन देना ही सबसे पुण्य कार्य है। कार्यक्रम  का संचालन डॉ. अनीता सहगल ने किया।महोत्सव में एसडीएम व मेला सचिव एसपी सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश वर्मा उर्फ गुड्डू, वेदप्रकाश चौबे, नासिर अली खान, रामशंकर यादव, डीआईओएस शिव कुमार ओझा, बीएसए सत्येंद्र सिंह, लेखाधिकारी अतुल कुमार पांडेय, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, ईओ खलीलाबाद बीना सिंह, ईओ मगहर ज्योतिमा वर्मा, पीओ डूडा अरुणाभा पांडेय, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दूबे, सीओ सदर रमेश कुमार, महिला एसओ अनीता यादव, डॉ. हरिशरण शास्त्री, सैय्यद शमीम अहमद, शिव कुमार गुप्त, त्रिलोकीनाथ वर्मा, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा, जया अंसारी, अवधेश सिंह, सन्त अरविंद दास, सभासद मेंहदी हसन, राजाराम, फैजान मुस्तफा, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें