- मेरठ में 15 से 17 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेरठ में 15 से 17 अक्तूबर तक होने वाले प्रदेश स्तरीय समन्वयक जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल मंगलवार को स्टेडियम में हुआ। जिसमें विभिन्न भार वर्ग के कुल 17 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के ट्रायल के लिए हुआ।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 45 किलोग्राम भार में सत्यम, 48 किलोग्राम भार में विवेक यादव, 51 किग्रा भार में अमन पाल, 70 किग्रा भार में जोगिंदर, 60 में अनुराग राय, 65 में आदित्य चौरसिया, 71 में आकाश यादव का चयन हुआ है।
इसके अलावा 80 किलोग्राम भार में सूर्यमणि यादव, 60 किलोग्राम भार में सुधीर यादव, 71 सत्यम, 45 आकाश्या, 48 आदित्य कुमार, 51 में अनुपम यादव, 55 अमन यादव, 60 में विशाल, 65 में दुर्गा प्रसाद यादव, 80 किलोग्राम भार में रोहन यादव का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी मंडल स्तर पर ट्रायल के लिए चयनित हुए हैं। इन्हें कोच के माध्यम से ट्रायल में शामिल कराया जाएगा।