मेंहदावल। मेंहदावल क्षेत्र के मधईपुर गांव में शराबी बेटे ने मां व भाई को मारपीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
ईशरावती देवी ने बताया कि सात सितंबर को रात 11 बजे उनका बड़ा बेटा सत्येंद्र शराब के नशे में अपनी पत्नी पुष्पा देवी को मारपीट रहा था। जिस पर छोटा लड़का श्यामसुंदर बचाव करने गया तो वह बेटे को गाली देते हुए मारने पीटने लगा। बेटे का शोर सुनकर वह बचाव में गई तो बड़े बेटे ने उनको भी गाली देते हुए मारपीट कर घायलकर दिया। जिससे दोनों को काफी चोट आया। पुलिस ने मामले में मां के शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है।