फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाया और मेले का उठाया लुत्फ

Thu, 15 Feb 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Shiv ji
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बुधवार को भी तामेश्वरनाथ धाम समेत अन्य शिव मंदिरों पर पहुंच कर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उसके बाद मेले में जहां महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीददारी की, वहीं बच्चों ने खिलौने खरीदे। मेले में मौत का कुंआ, झूला और सर्कस आकर्षण का केंद्र बना था। डीआईजी राकेशचंद्र साहू भी तामेश्वरनाथ धाम पहुंच कर भगवान शिव का दर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन


 हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुुसार तामेश्वरनाथ धाम में बुधवार को भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया और मेले में जमकर खरीदारी भी की। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन मेले में उमड़ी भीड़ में मौजूद युवाओं और बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कोई अनहोनी न होने पाए, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान व एलआईयू की टीम तैनात रही।

मेले में स्काउट्स भी लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों व मेला परिसर में मौजूद भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल को काफी मसक्कत करनी पड़ी। भारी भीड़ के चलते मंदिर के सामने लगी बैरिकेडिंग भी टूट गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से कोई अनहोनी नहीं हुई। मेला परिसर में लोग वाहन लेकर प्रवेश न करने पाए, इसके लिए पुलिस की ओर से मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन


मेला व्यवस्थापक नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि मेले में आए लोगों के लिए मोबाइल शौचालय का भी प्रबंध किया गया गया है। मंदिर परिसर में खोया-पाया केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मी खोए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने की जद्दोजहद कर रहे थे। स्काउट्स के स्वयंसेवकों की टीम मेले में खोए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने व प्याऊ लगाकर लोगों को पानी पिला रहे थे। आगजनी व अन्य घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस केंद्र पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात रही।

लोहरैया, रोसया, बखिरा और लोहरौली प्रतिनिधियों के अनुसार वैद्यनाथधाम, कुबेरनाथ मंदिर, डिगेश्वरनाथ, भंगेश्वरनाथ पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उसके बाद लोगों ने मेले में खरीददारी की और लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें