फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कर्मस्थली लौटने लगे कामगार ट्रेनों में भीड़ से सफर मुश्किल

Fri, 07 Nov 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद बस स्टाप पर बसों का इंतजार करते हुए कामगार व अन्य लोग । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली व छठ का पर्व समाप्त हो गया है। इसके साथ ही बाहर से परिवार के साथ त्योहार मनाने आने वाले लोग काम पर लौटने लगे हैं। इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों को मजबूरी में जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है, जिससे काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि, रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन वे भी यात्रियों को राहत नहीं दे पा रही हैं।
जिले के तमाम लोग रोजी- रोटी के लिए विभिन्न प्रांतों व शहरों में जाकर काम करते हैं। इसमें पंजाब, मुम्बई, कानपुर, गुजराज, कर्नाटक, दिल्ली आदि शामिल हैं। इधर दीपावली व छठ के पर्व के चलते लोग परिवार के साथ त्योहार की खुशियां सांझा करने के लिए घर वापस लौटे हैं।
विज्ञापन

अब छुट्टी समाप्त होने के बाद लोग वापस काम पर लौट रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में रिजर्व सीट न मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाहर रहने वालों को काम पर लौटना जरूरी है।
इसलिए जनरल कोच में जैसे- तैसे सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृतसर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए दुर्गेश कुमार, सुजीत आदि ने बताया कि कंफर्म टिकट नहीं मिला है। इसलिए जनरल कोच में सफर करेंगे। जनरल कोच में भीड़ काफी अधिक है, इससे परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें