फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आवास में बिना आवंटन रह रहे कर्मी, नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 27 Nov 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखिरा स्थित आवास में बगैर आवंटन अवैध ढंग से रह रहे कर्मियों के आवास तीन दिन के भीतर खाली करने का निर्देश सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी बघौली को दिया था, लेकिन निर्धारित अवधि पूरा होने के बावजूद अभी तक अधिकांश कर्मियों ने आवास खाली नहीं किया है।
विज्ञापन

शिकायत हैं कि पीएचसी बखिरा में कर्मचारियों के निवास के लिए आवास बने हैं। नियमानुसार आवंटित होने के बाद ही कोई भी कर्मचारी इन आवासों में रह सकता है, इसके बावजूद अस्पताल परिसर के आवासों में कई कर्मचारी बगैर आवास आवंटन हुए ही कमरों निवास कर रहे हैं। इसकी शिकायत कुछ कर्मचारियों ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से सात नवंबर को बखिरा में अस्पताल भ्रमण के दौरान किया था। इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम व सीएमओ ने आदेश जारी करते हुए पीएचसी बघौली प्रभारी श्वेतांक सिंह को आवास खाली करवाने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. रामानुज ने बताया मामले की जानकारी लेकर आवास खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें