फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: होम्योपैथिक अस्पताल संचालित करने की मांग

Wed, 27 Nov 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। स्थानीय कस्बे के नाम से होम्योपैथिक अस्पताल वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में संचालित हो रहा है जबकि नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल हुए ग्राम पंचायत के पंचायत भवन खाली पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों ने खाली पड़े हुए पंचायत भवन में होम्योपैथिक अस्पताल को संचालित किए जाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा में होम्योपैथिक हॉस्पिटल काफी दिनों तक किराए के भवन में संचालित होता रहा विभाग ने अस्पताल हेतु भवन बनाए जाने के जमीन की मांग राजस्व विभाग से करता रहा पर जमीन विभाग नहीं दे सका जिसके कारण से धर्मसिंहवा से तीन किलोमीटर दूर यह अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार के एक कमरे में संचालित हो रहा है। विभाग ने डॉक्टर भी तैनात किए हैं। अस्पताल कस्बे में न होने के कारण स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।
धर्मसिंहवा के नगर पंचायत बनने में दस ग्राम पंचायत जोड़े गए हैं। सभी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बने हुए हैं जोकि बेकार पड़े हुए हैं। गौरीराई, सिकरी कस्बे से सटा हुआ ग्राम पंचायत हुआ करता था अब वार्ड है। यहां के पंचायत भवन खाली पड़े हुए हैं और देखरेख के भाव में नुकसान भी हो रहा है। देखा जाए तो अस्पताल के लिए अब जमीन और भवन खोजने की आवश्यकता नहीं है पंचायत भवन इसके लिए काफी उपयुक्त है बना बनाया भवन मिलने से सरकारी धन का भी बचत होगा। स्थानीय नागरिक सुरेश मोदनवाल, गोपाल अग्रहरि, लालचंद, उमानाथ सैनी, सोनू प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, आलोक राय सहित अन्य लोगों ने कस्बे से सटे किसी भी पंचायत भवन में अस्पताल को शिफ्ट किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें