फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार को धनघटा में आ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव
विज्ञापन


धनघटा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 मई को राम विभूति यादव द्वावा विकास इंटर कॉलेज धनघटा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पुरजोर कोशिश में जुट गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, राहुल यादव बादल आदि कार्यक्रम स्थल से लेकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं। पार्टी के धनघटा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र उर्फ चंदू यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर धनघटा में ऐतिहासिक भीड़ होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें