फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिल जीरो होने के बाद भी बिजली काटने पहुंचे कर्मी, उपभोक्ताओं से नोकझोंक

विज्ञापन
झिंगुरापार में बिजली कर्मियों और उपभोक्ताओं में होती नोकझोक-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
महुली। विद्युत निगम की टीम मंगलवार को झिंगुरापार में बकाया बिल की वसूली के लिए पहुंची। वहां स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की शिकायत पर उपभोक्ताओं की बिजली कर्मियों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद टीम लौट गई। उपभोक्ताओं ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उपखंड धनघटा अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर की तरफ से आपूर्ति क्षेत्र में आने वाले ग्राम झिंगुरापार (रौजा) के ग्रामीण सिद्दीक ने बताया कि मंगलवार को विद्युत निगम के अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी गांव पहुंचे और बिना कारण बताए ही कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर विद्युत कर्मचारियों ने प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दी।
विद्युत कर्मचारियों से स्मार्ट मीटर में बिल जीरो होने के बाद भी कनेक्शन काटने को लेकर ग्रामीणों से बहस छिड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि परेशान करने की नीयत से उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के सवालों का जवाब देने से विद्युत निगम के जेई बचते दिखे। उपभोक्ताओं से काफी देर तक नोकझोंक होती रही। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि हर महीने में विद्युत निगम के कर्मचारी पहुंचकर उनका उत्पीड़न करते हैं। आरोप है कि फाल्ट बिल जारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई निगम नहीं करता है। महीनों चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

इसके अलावा हर महीने निगम की तरफ से परिसर पर पहुंचकर मीटर यूनिट के अनुसार बिल न बनाने से भी समस्याएं होती रही हैं। जिसका निदान निगम के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाता है। आरोप है कि जिनका बिल जमा है, उनके भी कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। विद्युत कर्मचारियों की मनमानी को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की नाराजगी को देखकर विद्युत कर्मचारी लौट गए।
विज्ञापन

जेई सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि टीम गई थी। कुछ लोगों के स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। ग्रामीण विरोध करने लगे, इसकी वजह से टीम वापस आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें