संतकबीरनगर। निजीकरण के विरोध में प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को बिजली कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग की।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने कहा है कि यदि ट्रांजेक्शन कंसल्टेंट नियुक्त करने का टेंडर निरस्त न किया गया तो अगले सप्ताह आंदोलन तेज किया जाएगा।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने कहा कि संविदा कर्मियों को बड़े पैमाने पर हटाया जा रहा है। ई. राजेश कुमार ने कहा कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में करीब 50 हजार संविदा कर्मियों को हटाया जाना है।
इस दौरान ई. राजेश कुमार, ई. मनोज कुमार, ई. लक्ष्मण मिश्र, रायण चंद्र चौरसिया, हिफजुर्रहमान अंसारी, संजय यादव, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।