फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पछुआ से सूखने लगी खेत की नमी, किसान चिंतित

Thu, 06 Feb 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। फरवरी के शुरुआत में ही मौसम की तल्खी बढ़ने से किसानों चिंतित हैं। रबी फसल के लिए इस माह में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री होनी चाहिए, जबकि तीन दिनों से तापमान 27 डिग्री या उससे ऊपर तक पहुंच गया है। तेज धूप के साथ चल रही पछुआ
विज्ञापन

हवा से खेत की नमी सूखने लगी है। इसके कारण रबी की मुख्य फसल गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों का विकास प्रभावित हो रहा है। मौसम की तल्खी ऐसे बनी रही तो गेहूं के दाने का आकार छोटा होने की संभावना है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा।
सेमरियावां क्षेत्र के करही, दानोकुइयां, रकसादेवई, देवरिया नासिर, कोहरियावां, बाघनगर, सेहुड़ा, बुढ़ाननगर, महुआरी, उपधी, मूड़ाडीहाखुर्द, बन्नी, कोइलसा, दुधारा, सालेहपुर, अगया, दरियाबाद आदि गांवों में रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई की जाती है। माघ में जिस कदर मौसम की तल्खी बढ़ी है, उससे उत्पादन पर असर पड़ना किसान तय मान रहे हैं।
विज्ञापन

किसान इजहार अहमद, एजाज अहमद, राजेंद्र प्रसाद, अकबर अली, महमूद अहमद, जमील अहमद, महबूब अहमद, अली अहमद, मौलाना अकरम आदि किसानों ने बताया कि बारिश न होने से गेहूं के साथ दलहनी और तिलहनी फसलों में दाने पतले लग रहे हैं।
विज्ञापन

खेतों की नमी खत्म हो रही है। बढ़ते तापमान और पछुआ हवा से गेहूं के खेतों की नमी सूख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें