महुली। नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी 45 वर्षीय श्रमिक की सोमवार देर शाम मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर चार पटेलनगर (सुक्लैनिया) निवासी ओमप्रकाश राजभर (45) परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। वह मुंबई के ठाकुरबाड़ी मापे क्षेत्र में काम करते थे।
बताया गया कि सोमवार देर शाम ओमप्रकाश किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की खबर घर पहुंचते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।