फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो दिन से लापता टेंपो चालक का कुआनो नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के गोपियापुर गांव से दो दिन पूर्व लापता हुए टेंपो चालक का शव मंगलवार को महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर बैराज के पास कुआनो नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान धर्मेंद्र यादव (34) के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोपियापुर निवासी धर्मेंद्र यादव टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके भाई जितेंद्र यादव के अनुसार, छठ पूजा के दिन रविवार सुबह करीब नौ बजे धर्मेंद्र घर से अकेले निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को धनघटा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
मंगलवार को मुखलिसपुर बैराज के पास कुआनो नदी किनारे गए कुछ ग्रामीणों ने पानी में शव उतराता देखा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र पाठक, चौकी प्रभारी जय हिंद और कांस्टेबल तबरेज आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान पहुंचे जितेंद्र यादव ने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों ने पारिवारिक कलह की आशंका जताई है, हालांकि परिजन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। धर्मेंद्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें