फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छत से गिरने से मजदूर की मौत, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे प्रहलाद के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर निवासी 40 वर्षीय प्रहलाद के घर की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात प्रहलाद अपने घर की छत से अचानक नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रहलाद के पिता हंसराज ने बताया कि बड़ा बेटा पहले ही बीमारी के चलते दुनिया छोड़ चुका है। अब छोटे बेटे प्रहलाद की भी असमय मौत होने से परिवार टूट गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बेटे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहलाद अपने पीछे 12 वर्षीय पुत्री अनामिका और नौ वर्षीय पुत्र सत्यम को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूमों के सिर से साया उठ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें