फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मजदूर की मौत, परिजनों ने जांच की मांग की

विज्ञापन
कोतवाली में मृतक दिनश के गमगीन खड़े परिजन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में मजदूर की मौत, परिजनों ने जांच की मांग की
विज्ञापन

संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले जंगलऊन बगहवा निवासी एक मजदूर की संदिग्ध हाल में सोमवार की देर शाम मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने मौत पर संदेह जताया है। सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़ित भाई कपिलदेव यादव का आरोप है कि उसके 40 वर्षीय भाई दिनेश कुमार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार को उसके भाई फैक्ट्री में काम करने गए थे। शाम को बताया गया कि उसके भाई घायल हो गए हैं। घायल भाई को पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही भाई की मौत हो गई। उनका कहना है कि संदेह है कि उसके भाई के साथ कोई घटना हुई है। मौत के बाद कंपनी की ओर से कोई सहयोग नहीं दिया गया। जांच कराकर कार्रवाई की जाए। औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध हाल में हुई है। शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें