फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांथा ब्लॉक परिसर में जलभराव, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
बारिश से सांथा ब्लॉक परिसर में हुआ जल जमाव । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सांथा ब्लॉक परिसर में जलभराव, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

सांथा। विकास खंड सांथा के कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। जिससे कर्मचारियों व नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कई दिनों से हो रही बारिश से सांथा ब्लॉक परिसर में पानी भर गया है। फरियादियों को घुटने भर पानी तथा कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है। अपनी समस्या लेकर ब्लॉक पर आए शैलेंद्र गुप्ता, श्यामू सिंह, प्रभाकर चौधरी आदि का कहना है कि बारिश से हमेशा जलभराव हो जाता है। इसके लिए जिम्मेदारों से कई बार शिकायत भी किया गया, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं किया गया। इस संबंध में प्रभारी बीडीओ श्याम बाबू ने बताया कि परिसर में पानी लगा है। लगातार बारिश से दिक्कतें आ रही है। शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें