दुधारा थानाक्षेत्र के रसूलपुर गाँव मृतक के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
दीवार के नीचे दबने से मजदूर घायल, इलाज के दौरान मौत
- दुधारा क्षेत्र के रसूलपुर गांव का मामला
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। दुधारा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम कच्चा मकान गिराते समय दीवार के नीचे दबकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मठियापार निवासी खुशियाल पुत्र द्वारिका (50) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को सुबह रसूलपुर में मजदूरी करने आए थे। खपरैल का मकान गिरा रहे थे। देर शाम दीवार का कुछ हिस्सा उनके सिर पर गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने मलबे से उन्हें बाहर निकाला। इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर दुधारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।