फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब तक नहीं पूरे हुए काम, त्योहारों में भरपूर बिजली अपूर्ति बड़ी चुनौती

Thu, 25 Sep 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के बंजरिया में बिजली सही करते कर्मचारी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगम शहर में जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य कर रहा है। जिसके कारण प्रतिदिन बिजली काटी जा रही है। इधर, नवरात्र का पर्व चल रहा है और दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हो रही है। ऐसे में बिजली आपूर्ति को लेकर दुविधा बनी हुई है। समय रहते विद्युत निगम ने कार्य पूरा नहीं कराया तो समस्या झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

नवरात्र से पहले शहर में जर्जर तार व पोल बदले जाने थे, लेकिन अभी भी मोहल्लों में जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य चल रहा है। इसके कारण प्रतिदिन किसी ने किसी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। वर्तमान में नवरात्र पर्व चल रहा है और शहर में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में यदि समय से कार्य पूर्ण नहीं हुए तो दुर्गा पूजा व दशहरा में भरपूर बिजली की आस टूट सकती है।
अभी स्थिति यह है कि शहर में मड़या, बरदहिया बाजार, बंजरिया, भिटवा टोला सहित कई मोहल्लों में कार्य हो रहे हैं। ऐसे में दुर्गा पूजा व दशहरा में जब भीड़ ज्यादा बढ़ेगी तो समस्या बढ़ सकती है। हालांकि विद्युत निगम का दावा है कि कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण हो जाए, लेकिन संशय बना हुआ है। शहर के निवासी संजय गुप्ता, राजकुमार आदि ने कहा कि नवरात्र पर्व चल रहा है। इसके बाद भी बिजली काटी जा रही है। जिसके कारण समस्या झेलनी पड़ रही है। दुर्गा पूजा व दशहरा पर भरपूर बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए विद्युत निगम को कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें