फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं

Thu, 25 Sep 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी- स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि निजीकरण कर्मियों व उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। ऐसे में इसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी विवेकानंद नायक ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के लिए ही ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन बनाया गया है और यह निजी घरानों के बीच बिचौलिए का काम कर रही है। उन्हाेंने निजीकरण को लेकर झूठे आंकड़े दिए जा रहे हैं। संघर्ष समिति के पदाधिकारी धीरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन की दखलंदाजी तत्काल बंद न की गई बिजली कर्मचारी और इंजीनियर सड़क पर उतरकर आंदोलन तेज करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि निजीकरण किसी के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें