नगरीय क्षेत्र में संचालित 68 विद्यालयों की सुधरेगी दशा
- 30 जुलाई तक कार्य पूण कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के नगरीय निकाय में शामिल 68 परिषदीय विद्यालयों की जल्द ही दशा सुधारी जाएगी। इन विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए डीएम ने सभी निकायों को निर्देश दिया है कि 30 जुलाई तक विद्यालयों में सभी कार्य पूर्ण कराकर उसकी रिपोर्ट प्रेषित करें।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि खलीलाबाद नगर पालिका, मगहर नगर पंचायत, हरिहरपुर नगर पंचायत, मेंहदावल नगर पंचायत, बखिरा नगर पंचायत, बेलहर नगर पंचायत में कुल 68 विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों का कायाकल्प कराया जाना है। जिसके लिए डीएम की ओर से सभी निकायों को निर्देश दिया गया है कि इन विद्यालयों में भौतिक संसाधन उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही विद्यालयों की पूर्ण रूप से मरम्मत कराकर रंगाई-पुताई करते हुए उसे बेहतर बनाया जाए। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण कराए जाने हैं।