फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति के पटरी मरम्मत पर सख्स हुईं डीएम, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर अनुमति के पटरी मरम्मत पर सख्स हुईं डीएम, जांच के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के संठी-शनिचरा बाजार मार्ग पर बगैर अनुमति के मनरेगा का कार्य कराए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। इस मामले की जांच करके विधिक कार्रवाई का निर्देश सीडीओ को दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के आईटी सेल कार्यकर्ता प्रदीप अग्रहरी ने शिकायत किया था कि संठी से शनिचरा बाजार तक जाने वाली सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई है। जिसकी पांच साल तक मरम्मत कार्य करने का अनुबंध है। डेबरी ग्राम पंचायत द्वारा उस मार्ग पर डेबरी से अशरफपुर तक पटरी मरम्मत कार्य ठेकेदारी प्रथा के तहत मजदूरों से कराया जा रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड दो आरएन गुप्ता ने बीडीओ हैंसर बाजार को पत्र लिखकर कहा कि उस मार्ग पर कार्य कराने की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। कराए जा रहे कार्य को तत्काल रुकवा कर भुगतान न करें। इस प्रकरण की जानकारी जब डीएम दिव्या मित्तल को हुई तो वह सीडीओ को जांच करके विधिक कार्रवाई करने करने की आदेश दिया। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने मार्ग का अवलोकन किया और इस पर विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात कही। बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उस मार्ग पर कराए गए कार्य के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें