फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं को 16 दिन मिलेगी विशेष चिकित्सा की सुविधा

Tue, 16 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत महिला मरीजों को गंभीर बीमारियों का उपचार उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही दिया जाएगा। यह विशेष शिविर जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर आगामी 16 दिन तक लगेंगे।
विज्ञापन

निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देश पर जिले में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के संचालन का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत जिला अस्पताल, सौ शैया अस्पताल, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में महिलाओं के उपचार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है।
सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी भी कर ली है। सभी केंद्रों पर प्रभारी नियुक्ति करते हुए व्यवस्थाओं को 16 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगने वाले इन शिविरों में महिलाओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। शुगर, ब्लड प्रेशर, टेंशन, कैंसर, टीबी की जांच करने के साथ मरीजों को शिविर में ही उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही गर्भवती, धात्री और बच्चों के टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा। शिविर में आभा आईडी बनाने का कार्य भी होगा। यह शिविर जिले के सभी नौ सीएचसी, बखिरा पीएचसी और जिला अस्पताल में लगाया जाएगा।


जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग

अभियान में जन प्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को सभी 11 स्थानों पर शिविर का उद्घाटन जन प्रतिनिधि ही करेंगे। विभागीय अधिकारी प्रतिदिन भ्रमण कर शिविरों का निरीक्षण करेंगे। 17 सितंबर को ही जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।


स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगी विशेष उपचार

एक पखवाड़ा तक लगने वाले शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों को भेजा जाएगा। सीएचसी, जिला अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक शिविरों पर पहुंचकर महिला मरीजों को बेहतर उपचार देंगे।
कोट
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की तैयारियां हर हाल में 16 सितंबर तक पूरी कर ली जाएंगी। महिलाओं से अपील है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर विशेष उपचार की सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

-डॉ. रामानुज कनोजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें