फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को जिले भर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
महिला थाना पुलिस ने जंगलकला में, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर में, महुली पुलिस ने हरिहरपुर में, मेहंदावल पुलिस ने रूईहट्टा व चौक बाजार में तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने मेहदूपार, भुलकी और कसया गांव में चौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने संवाद के दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें