भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा की ओर से शुक्रवार को ग्राम कठौतिया आलम में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सोशल मोबिलाइजेशन नेटवर्क यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ के बीएमसी शोएब अख्तर ने माता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को 12 तरह की गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए पूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल और समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। बैठक में 5 साल, 7 बार-छूटे न टीका एक भी बार और शीघ्र पंजीकरण जैसे संदेशों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए।
इस दौरान सीएचओ पूजा चौधरी, आशा कार्यकर्ता विमला श्रीवास्तव, रेखा देवी, सूर्य कुमारी और पुष्पावती समेत अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।