फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 10 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें लिए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा के बारे में बताया। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपाय बताए। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुईकोल व सेमरा, दुधारा थाना के ग्राम पिपरा डोमन, करमा डोमन व सुल्तानपुर, महिला थाना ने जिला अस्पताल, मधुकुंज तिराहा व गोला बाजार, धनघटा थाना के नेतवापुर व उमरिया, मेंहदावल के धौरापार, कुबेरनाथ मंदिर व अमिलहवा, बखिरा थाना के ग्राम बकहा, बेलहरकला के ग्राम सोफई उर्फ कोरिया और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार व जमायाताल गांव में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें