फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Tue, 30 Dec 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत विभिन्न स्थानों पर सोमवार को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन




एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम व महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के समयमाता मंदिर, दुधारा थाना के ग्राम मदारपुर, पिपरा गोविंद, असरा, राउतपार, महिला थाना ने मेंहदावल बाईपास व गोला बाजार, धनघटा थाना के प्रजापतिपुर व धनघटा बाजार, महुली के उत्तर चौराहा हरिहरपुर, मेंहदावल के ठाकुरद्वारा व नई बाजार, बेलहरकला के गनवरिया और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरब्यास, महदेवा व रैधरपार गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें