फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक

Mon, 10 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं व आत्मरक्षा के उपाय और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्हें वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे में बताया। गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तृत बातचीत की। महिलाओं को सुरक्षा के संबंध में पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
सम्मेलन का महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। उपस्थित महिलाओं ने बताया कि इस आयोजन से घरेलू हिंसा और पति-पत्नी के विवाद को खुलकर साझा करने का अवसर मिला है। हमारे अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। अपनी प्रतिभा को बढ़ाने का अवसर मिला, हम लोग अपने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए आत्मनिर्भर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें