संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा को गांव का ही आरोपी दीपक चौरसिया बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री खलीलाबाद शहर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। रोज की भांति 8 नवंबर को बेटी घर से स्कूल ड्रेस में निकली और घर नहीं लौटी। उन्होंने बेटी की उसकी सहेलियाें एवं अन्य संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन व तलाश की। बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। पता चला है कि उसे गांव का ही दीपक चौरसिया बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर अगवा छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। संवाद