फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 29 May 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांथा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया में आपसी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गांव निवासी प्रमिला देवी की तहरीर पर आरोपी रमेश, सुरेश, राकेश और ममता के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दिए तहरीर में प्रमिला देवी पत्नी अवधेश ने बताया कि बुधवार की शाम पुरानी रंजिश में गांव के ही विपक्षी रमेश, सुरेश, राकेश और ममता ने साजिश के तहत घर पर चढ़ आए। आरोपियों ने पहले दरवाजे पर गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। जब जान बचाने के लिए परिवार के लोग घर के भीतर भागे तो चारों आरोपियों ने दयाराम और राजमती को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लाठियों के वार से दोनों लहूलुहान होकर घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। चीख-पुकार सुनकर जब परिवार की अन्य महिलाएं बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी व मारपीट की। इसके साथ ही दबंगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।
एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें