फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में मारपीट, दो पर प्राथमिकी

Fri, 29 May 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांथा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा के टोला पलनिया में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में कुमारी पत्नी संतराम ने बताया कि मामूली विवाद में बुधवार की शाम सरिता पत्नी पप्पू और लक्ष्मण की पत्नी नाम अज्ञात ने उन्हें और उनकी पुत्री सरोज व सुमन को गालियां देना शुरू किया। विरोध करने पर विपक्षियों ने उनकी बेटियों के साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान उनके पुत्र का गले का लॉकेट भी टूट गया। साथ ही विपक्षियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें