फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: व्यवस्था नाकाफी...ग्रामीण रूट के लिए नहीं मिलीं बसें, भटकती रहीं महिलाएं

Sat, 09 Aug 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बस स्टाप पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को गंतव्य तक पहुंचाने में रोडवेज की बसें लगी रहीं। बसों में काफी महिलाओं ने यात्रा की। रामजानकी मार्ग के साथ ही मेंहदावल करमैनी मार्ग पर रोडवेज की बसें नहीं मिल पाईं। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रधाबंधन पर बहनों को भाईयों के घर तक जाने के लिए बड़े पैमाने पर रोडवेज के बस की व्यवस्था परिवहन निगम की तरफ से किया गया था। सभी प्रमुख मार्ग पर बसों का आवागमन चालू रहा। शहर तक पहुंचने के लिए बहनों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नही करना पड़ा।
वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बहनों को जाने के लिए बसें नहीं पहुंचीं। इसके वजह से उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। तमाम बहनें अपने परिजनों अथवा प्राइवेट साधन से जाकर त्योहार मनाया।
विज्ञापन

मेंहदावल कस्बे से करमैनी मार्ग पर किसी भी बस का संचालन नहीं हुआ। जबकि खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे पूरे दिन आने-जाने वाले लोगों की भीड़ रही। बस के आने के बाद वह तत्काल भर जाता था। जिसके वजह से तमाम लोगों को बस का इंतजार भी करना पड़ा।
जबकि निगम के जिम्मेदारों की मानें तो लगभग एक दर्जन रोडवेज की बस को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाया गया था। जिससे लोग आसानी से अपने गंतव्य को पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें