फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेंगू के चार मरीज मिले, घर पर चला रहा उपचार

Sat, 09 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बरसात में संचारी रोगों के रोकथाम के लिए एक जुलाई से संचारी रोग अभियान चलाया गया जो 31 जुलाई को समाप्त हो गया। इसके समाप्त होते ही डेंगू के मरीज मिलने लगे। अलग अलग क्षेत्रों में कुल चार मरीज मिले हैं। जिनका इलाज घर पर ही चल रहा है। इनकी निगरानी संबंधित सीएचसी और पीएचसी कर रही है। जिले में अब तक 20 मरीज डेंगू से पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बघौली और नाथनगर के एक-एक मरीजों ने तेज बुखार के चलते चार दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जांच कराई तो वह लोग डेंगू से पीड़ित मिले। मेडिकल कॉलेज ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने इन मरीजों का इलाज शुरू किया। यह मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं। उनकी निगरानी स्वास्थ्य महकमे की ओर से की जा रही है।
वहीं एक मरीज हैंसर और एक मरीज पौली क्षेत्र का है। यह दोनों मरीजों ने एक सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जांच कराई थी तो वह लोग डेंगू पाॅजिटिव मिले थे। रिपोर्ट आने के बाद इनकी निगरानी शुरू हो गई। इन चारों का इलाज चल रहा है, फिलहाल वह स्वस्थ है। स्वास्थ्य महकमा इन मरीजों पर नजर रखे हुए है। संबंधित सीएचसी और पीएचसी को निर्देश दिया गया है कि इन मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्ट लेते रहें, दिक्कत आने पर भर्ती कर इलाज किया जाए।
विज्ञापन

फिलहाल यह मरीज स्वस्थ बताए जा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राकेश पाल ने बताया कि डेंगू चार मरीज मिले हैं। जिनका इलाज चल रहा है, मरीज स्वस्थ हैं। इनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक कुल 20 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें