फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाएं निडर होकर रखें अपनी बात, अन्याय का करें विरोध

Wed, 10 Jun 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले के सभी थानों की पुलिस एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, अपराधों की रोकथाम तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर अपराध पोर्टल के बारे में जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया।
पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया और गोला बाजार, महिला थाना क्षेत्र के पटखौली, महुली थाना क्षेत्र के सवापार, मेंहदावल थाना क्षेत्र के नायक टोला व मेंहदावल तिराहा तथा धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सुकरौली, पटनी, पटना और परसा शुक्ल गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान पंफलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें