फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिकारों के प्रति सजग रहें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आयोजित अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और आत्मरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान महुली थाना पुलिस ने मड़हाजोत, धनघटा पुलिस ने प्रसादपुर, मेहंदावल पुलिस ने तहसील एवं रोडवेज परिसर, जबकि धर्मसिंहवा पुलिस ने गोरीराई, सिकरी और धर्मसिंहवा क्षेत्र में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के तरीकों और सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में बिना भय के शिकायत दर्ज कराने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें