फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

Tue, 09 Dec 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सभी थाना क्षेत्रों में सोमवार को महिला बीट अधिकारियों ने मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल में समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत की। एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थल पर जाकर महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया।
कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सहसरावमाफी, उच्चतम विद्यालय कटबंध, बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय महाथान, धनघटा के अशरफपुर, महिला थाना ने गोलाबाजार, बैंक चौराहा, समयमाता मंदिर, महुली ने हरिहरपुर, मेंहदावल क्षेत्र के धौरापार, महादेवा, धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेंहदूपार, केंचुआखोर, हाकिमराई, गौरीराई में महिलाओं व बालिकाओं व स्कूली छात्राओं के बीच सुरक्षा से संबंधित पंफलेट बांटा।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारी एवं मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजितकर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपाय और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें