फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उत्पीड़न के खिलाफ बिना संकोच महिलाएं पुलिस की लें मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जनपद में एंटी रोमियो टीमों और महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा के उपायों और किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने महिलाओं से कहा कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मगहर चौराहा, रसूलाबाद, अहमदपुर और आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया। धनघटा पुलिस ने रानीपुर शनिचरा परिसर में, महुली पुलिस ने लिटिल स्टार कॉलेज ऑफ साइंस हरिहरपुर में तथा मेहदावल पुलिस ने अव्वल केवटलिया और एसबीआई बैंक चौराहे पर अभियान चलाया।
इसी तरह बखिरा पुलिस ने ढोड़या लाला और भिखाडाड़ में तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने बौरव्यास, अमरहा और पुनया गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं, बहू-बेटियों और बालिकाओं को जागरूक किया। चौपालों में मिशन शक्ति अभियान के साथ शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
पुलिस टीमों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें