फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डरें नहीं, अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं महिलाएं

Sun, 11 Jan 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्हें सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया। पंफलेट वितरित कर महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरईटोला व बरदहिया बाजार, दुधारा थाना के ग्राम सुकरौली, छाता, बस्ती बस्ता, महिला थाना ने मेंहदावल बाईपास व उर्दहवा, धनघटा थाना के ग्राम मुठहीखुर्द व शनिचरा बाजार, मेंहदावल के ग्राम नई बाजार, बेलबनवा व अव्वल केवटलिया, बखिरा थाना के रानीपुर व नंदौर, बेलहरकला के ग्राम सांडा और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार, केचुआखोर व गौरीराई गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें