फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने गांवों में चाैपाल लगाया। इस दाैरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने मगहर, गड़सर पार्क, चकदही, राैरा पार्क, अतराैलिया आदि जगहों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संवाद किया।
पुलिस व एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा उपायों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिलाएं किसी भी समस्या की स्थिति में बिना डरे पुलिस से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें