फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Thu, 29 Jan 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को ग्राम चौपाल आयोजित कर थानों पर कार्यरत महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के साथ ही स्वावलंबन की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारियों ने शासन की योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए।
विज्ञापन


जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति के तहत कोतवाली खलीलाबाद की ओर से मोती चौराहा, बरदहिया बाजार, थाना दुधारा द्वारा कर्माखान, गांगुली, पिपरा गोविंद, महिला थाना की ओर से दुर्गा माता मंदिर बरदहिया, समय माता मंदिर, थाना धनघटा की ओर से डेबरी, अशरफपुर, बकौनिया पकड़ी, नरचहा, थाना महुली की ओर से नाथनगर, थाना मेंहदावल की ओर से कांटी, जमुवट, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौदरी, थाना बेलहरकला की ओर से ग्राम फुलवरिया, थाना धर्मसिंहवा की ओर से ग्राम फुलवरिया में महिलाओं-बालिकाओं व छात्राओं को पंफलेट देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें