फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल को मिला अपना भवन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्थित एमसीएच बिंग अस्पताल जिसमे शुरू हुआ महिला अस्पताल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
महिला अस्पताल को मिला अपना भवन
विज्ञापन

- एमसीएच विंग में शुरू हुआ अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में बने एमसीएच विंग में महिला अस्पताल शुरू हो गया है। एमसीएच विंग का निर्माण आठ साल पहले हुआ था, तबसे यहां पर महिला अस्पताल का संचालन नहीं हो पाया था। यह अस्पताल सभी सुविधाओं से लैस है। इससे पूर्व महिला अस्पताल का संचालन जिला अस्पताल के एक कोने में तीन कमरों में हो रहा था। जिसमें मरीजों को परेशानी होती थी।
कोरोना काल के दौरान एमसीएच विंग को 200 बेड का कोविड अस्पताल बना दिया गया। उसके बाद से इस विंग में कोई कार्य नहीं हुआ। इधर जिला अस्पताल के एक कोने में तीन कमरो में संचालित महिला अस्पताल में जगह की कमी को देखते हुए इसे एमसीएच विंग में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अस्पताल पूरी तरह से हाईटेक है। इस अस्पताल में ओपीडी, आपरेशन थियेटर, वार्ड आदि की बेहतर सुविधा है। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि एमसीएच विंग में महिलाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें