फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की के पट्टे में फंस कर महिला की मौत

विज्ञापन
हैसर बाजार में आटा की चक्की मे फसकर मरी महिला के रोते बिलखते परिजन - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आटा चक्की के पट्टे में फंस कर महिला की मौत
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के हैंसर बाजार में मंगलवार को आटा चक्की के पट्टे में फंसने से महिला की मौत हो गई। सोमवार को ही रोजगार के लिए घर से मुंबई गए पति सूचना पर रास्ते से वापस लौट गए।
विज्ञापन

हैंसर बाजार निवासी 45 वर्षीय शांति देवी पत्नी रामभवन गांव में स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसाने के लिए गई हुईं थी। वह आटा चक्की के पास खड़ी थी। उसी दौरान अचानक उनकी शॉल आटा चक्की के पट्टे में फंस गई। जिससे वह भी चपेट में आ गई। वहां मौजूद लोग मशीन को बंद करके महिला को बचाए और फिर घायलावस्था में सीएचसी मलौली ले गए। जहां उन्हें देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की अचानक मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटा आकाश 14 वर्ष, बेटी कॉजल 18 वर्ष, करिश्मा 12 वर्ष और कविता आठ वर्ष का रो- रोकर बुरा हाल था। मृतका के पति रामभवन रोजगार के लिए सोमवार को मुंबई के लिए घर से निकले थे। मौत की सूचना पर वह रास्ते घर के लिए लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें