संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर महिला बीट अधिकारियों ने बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दिया। जिले के सभी थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित कि
या। थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम बसड़ीला, चाईकला, मुसरद, देवरिया लाल, थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम मुठही खुर्द, थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भिटकिनी कला, थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के कस्बा धर्मसिंहवा, महिला थाना ने मेंहदावल बाईपास व बरदहिया बाजार खलीलाबाद में महिलाओंव बालिकाओं को पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।