फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Fri, 20 Feb 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में शुक्रवार को महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को ग्राम चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा के लिए जागरुक किया। साथ ही उन्हें शासन के योजनाओं व महिला सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किया। जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शहर व गांव में, महिला थाना ने खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर व मधुकुंज तिराहा, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुईकोल चौबे, मेंहदावल थाना क्षेत्र के धौरापार, अमिलहवा, मेंहदावल तिराहा व अंजहिया बाजार, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के हरैया, मुसहरा व बौरब्यास गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें