संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को आयोजित हुए ग्राम चौपाल में महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए जागरूक किया। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। सभी के बीच शासन की योजनाओं व महिला के सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किया गया।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कोतवाली खलीलाबाद व महिला थाना ने क्षेत्र के ग्रामीण व शहर, थाना दुधारा के सम्बिलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय दुधार, रक्शाकला, कानापार, धनघटा थाना के बंडा, मेंहदावल थाना के पुरवा, सीयर व जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल, बखिरा थाना के कस्बा बखिरा, सहजनवा तिराहा व अमरडोभा तिराहा, बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम हसनी और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के गौरीराई गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफ प्रदान कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।