फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का आधार : प्रो. आशाराम

Fri, 26 Sep 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

संतकबीरनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उनके स्वावलंबन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आशाराम ने कहा कि नारी ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का आधार है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए सरकार लगातार योजनाएं चला रहीं है और महिलाएं समाज व राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है तथा महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष प्रयास सरकार की ओर से किया जा रहा है। महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति सिंह ने महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपना विशेष व्याख्यान दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार चंद, श्रवण कुमार कुशवाहा, नीलम श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें