फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी कमजोर नहीं, उसमें सृजन की क्षमता

विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नारी कमजोर नहीं, उसमें सृजन की क्षमता होती है। जिस समाज में नारी को कम आंका जाता है, वहां विकास नहीं होता। वह देश व समाज तरक्की नहीं कर सकता।
विज्ञापन

ये बातें सेवानिवृत शिक्षक रामभरोस पांडेय ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय गौर जगदीश में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में कहीं।
मुख्य अतिथि पांडेय ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि शिक्षित होकर बेटियां हर मंजिल हासिल कर सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉक्टर एसपी त्रिपाठी ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। कहा कि नारी सशक्तिकरण का प्रयास तभी सफल होगा, जब बेटियां निर्णय लेने और अपने विचार व्यक्त करने में सक्षम होंगी। विद्यालय के संगीत शिक्षक व राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार पा चुके निराला मलिक ने गजल व भोजपुरी गीत से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संचालन धर्मेंद्र कुमार व केएन सिंह ने किया।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय की बेटियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आयोजन को यादगार बना दिया। अंशिका, श्वेता, प्रिया, पायल, साक्षी व आराध्या ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से सबका मन मोह लिया। श्रेया, दीपा, रिया और शिल्पा ने लोक नृत्य की सबने सराहना की। कौशिकी, रुचि, ऐमन, प्रीती, आकांक्षा व नेहा ने नृत्य से समा बांध दिया। इसके बाद बेटियों ने ‘बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें