फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mon, 22 Dec 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति के तहत रविवार को पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए सभी थानों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना की एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन , आपातकालीन सेवा , चिकित्सा सहायता, बाल सहायता नंबर , साइबर हेल्पलाइन तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें