संतकबीरनगर। थाना क्षेत्रों में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत की। एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपाय बताए। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मोहद्दीनपुर, दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम करमाखान, महिला थाना ने गोलाबाजार, बैंक चौराहा, समयमाता मंदिर, तामेश्वरनाथ, महुली ने जायरामपट्टी, मेंहदावल क्षेत्र के अंजहिया, नौदरी, पश्चिम टोला, धर्मसिंहवा क्षेत्र के बरगदवा माफी, केंचुआखोर भुलकी और बखिरा थाना क्षेत्र के कस्बा बखिरा में महिलाओं व बालिकाओं व स्कूली छात्राओं के बीच सुरक्षा से संबंधित पंफलेट बांटा। महिला बीट अधिकारी एवं मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपाय और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।