फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Wed, 05 Nov 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर पुलिस द्वारा महिलाओं की जनजागरुकता के लिए चलाये जा रहे अ​भियान के दौरान पुलिस टीम जानकारी
विज्ञापन
तिघरा। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह के अगुवाई में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कई स्थानों पर बेटी बहू सम्मेलन में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। बच्चियों व महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन

महिला बीपीओ ने क्षेत्र के परासिया, नंदौर कस्बा, बखिरा व अमरडोभा आदि जगहों पर जाकर सभी को मिशन शक्ति व आत्मरक्षा के बारे में बताया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया। उनके बीच सुरक्षा से संबंधित पंफलेट भी वितरित किया। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान तीन स्थानों पर 60 व्यक्तियों से पूछताछ। 22 शोहदे से माफीनामा लिखवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें